Zero Balance Account क्या है? भारत के टॉप 6 बैंक और कौन सा चुनें?
क्या आपने कभी सोचा है कि बैंक अकाउंट खोलने के लिए मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी क्यों होता है? खासकर जब आप स्टूडेंट हैं, नई नौकरी शुरू कर रहे हैं, या फिर छोटे कारोबार से जुड़े हैं, तो हर महीने 5,000 से 10,000 रुपये अकाउंट में बैलेंस बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। अगर आपके अकाउंट मे बैलेंस कम हो गया तो बैंक पेनल्टी काट लेता है।
लेकिन अब Zero Balance Account की सुविधा आम हो गई है। इसमें आपको अकाउंट में कोई मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन हर वक्त अकाउंट में पैसे नहीं रख सकते।
इस आर्टिकल में हम विस्तार से समझेंगे कि Zero Balance Account क्या होता है, इसके फायदे क्या हैं, कौन से बैंक सबसे अच्छे Zero Balance Account ऑफर करते हैं, और आपको किस बैंक को चुनना चाहिए।
Zero Balance Account क्या होता है?
Zero Balance Account एक ऐसा बैंक अकाउंट है, जिसमें आपको कोई मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत नहीं होती। आप अकाउंट में जीरो रुपये भी रख सकते हैं, और बैंक आपसे कोई पेनल्टी नहीं लेगा।
रेगुलर सेविंग अकाउंट में अगर आप मिनिमम बैलेंस नहीं रखते, तो बैंक हर महीने 100 से 750 रुपये तक पेनल्टी चार्ज काट सकता है। लेकिन Zero Balance Account में यह समस्या नहीं होती।
Zero Balance Account की खासियत
PMJDY (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) के तहत भारत सरकार ने सभी को बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए Zero Balance Account की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत अब तक पूरे भारत मे 56.99 करोड़ से ज्यादा अकाउंट खोले जा चुके हैं (latest public data available as of 2025)। इसके अलावा कई प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक भी अपनी तरफ से Zero Balance Account की सुविधा देते हैं।
Zero Balance Account के फायदे
1. कोई मिनिमम बैलेंस नहीं – आपको अकाउंट में पैसे रखने की कोई बाध्यता नहीं होती। यह स्टूडेंट्स, गृहिणियों और कम आय वाले लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
2. फ्री डेबिट कार्ड – ज्यादातर Zero Balance Account में फ्री RuPay डेबिट कार्ड मिलता है, जिससे आप ATM से पैसे निकाल सकते हैं, और ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।
3. बेसिक बैंकिंग सुविधाएं – आपको UPI, NEFT, RTGS, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी सभी बेसिक सुविधाएं फ्री मिलती हैं।
4. इंश्योरेंस कवर – PMJDY अकाउंट में ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है (कुछ शर्तों के साथ)।
5. आसान KYC – Aadhaar और PAN कार्ड से आसानी से अकाउंट खुल जाता है। कई बैंक अब Video KYC की सुविधा भी देते हैं।
भारत में सबसे अच्छे Zero Balance Account कौन से हैं?
यहां हम कुछ प्रमुख बैंकों के Zero Balance Account की तुलना कर रहे हैं, जो 2025 में बहोत लोकप्रिय बैंक हैं।
1. SBI (State Bank of India) – Basic Savings Bank Deposit Account (BSBD)
SBI भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है, और इसका Zero Balance Account पूरे देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।
मुख्य फीचर्स:
- कोई मिनिमम बैलेंस नहीं।
- फ्री RuPay डेबिट कार्ड।
- मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग फ्री।
- हर महीने 4 ATM विड्रॉल फ्री (SBI ATM से), 4 से ज्यादा पर ₹10 + GST चार्ज।
- पूरे भारत में 22,000+ ब्रांच और 65,000+ ATM नेटवर्क है।
यह अकाउंट किसके लिए बेस्ट – जिन्हें बड़ा बैंक नेटवर्क और भरोसेमंद सर्विस चाहिए, उन के लिए यह Zero Balance Account बेस्ट है।
2. HDFC Bank – Basic Savings Account
HDFC Bank प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है, और इसकी डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं काफी एडवांस हैं।
मुख्य फीचर्स:
- जीरो मिनिमम बैलेंस
- फ्री डेबिट कार्ड
- बेहतरीन मोबाइल ऐप और नेट बैंकिंग
- हर महीने 5 ATM ट्रांजेक्शन फ्री (HDFC ATM से)
- 6,600+ ब्रांच और 20,000+ ATM
यह अकाउंट किसके लिए बेस्ट – जो लोग डिजिटल बैंकिंग को प्राथमिकता देते हैं,और शहरों में रहते हैं, उन लोगों के लिए यह अकाउंट बेस्ट विकल्प हैं।
3. ICICI Bank – Basic Savings Account
ICICI Bank भी प्राइवेट सेक्टर का एक प्रमुख बैंक है, जो तकनीकी रूप से मजबूत और बेहतर सुविधाएं देता है।
मुख्य फीचर्स:
- जीरो बैलेंस की सुविधा
- फ्री RuPay कार्ड
- iMobile ऐप से आसान मोबाईल बैंकिंग
- महीने में 5 फ्री ATM ट्रांजेक्शन
- 6,000+ ब्रांच और 16,000+ ATM
यह अकाउंट किसके लिए बेस्ट – युवा और टेक-सेवी ग्राहकों के लिए, यह अकाउंट अच्छा विकल्प हैं।
4. Axis Bank – Basic Savings Account
Axis Bank का Zero Balance Account भी काफी लोकप्रिय है, खासकर सैलरीड लोगों के बीच।
मुख्य फीचर्स:
- मिनिमम बैलेंस की कोई जरूरत नहीं
- फ्री डेबिट कार्ड और चेकबुक
- मोबाइल और नेट बैंकिंग फ्री
- महीने में 3 फ्री ATM विड्रॉल
- 5,000+ ब्रांच और 13,000+ ATM
यह अकाउंट किसके लिए बेस् – जो शहरी इलाकों में रहते हैं, और अच्छी कस्टमर सर्विस चाहते हैं, उन लोगों के लिए या ज़ीरो बैलन्स बेस्ट विकल्प है।
5. Punjab National Bank (PNB) – Jan Dhan Account
PNB भी एक मजबूत पब्लिक सेक्टर बैंक है, जिसका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है।
मुख्य फीचर्स:
- PMJDY स्कीम के तहत Zero Balance Account
- फ्री RuPay डेबिट कार्ड
- ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा
- महीने में 4 फ्री ATM ट्रांजेक्शन
- 11,000+ ब्रांच और बड़ा ATM नेटवर्क
यह अकाउंट किसके लिए बेस्ट – यह ज़ीरो बैलन्स अकाउंट ग्रामीण और छोटे शहरों के लोगों के लिए बेस्ट हैं।
6. Kotak Mahindra Bank – 811 Digital Savings Account
Kotak 811 एक पूरी तरह डिजिटल Zero Balance Account है, जिसे आप घर बैठे Video KYC के माध्यम से आसानी से खोल सकते हैं।
मुख्य फीचर्स:
- जीरो बैलेंस पर कोई पेनल्टी नहीं।
- Video KYC से 5 मिनट में अकाउंट खुल जाता है।
- फ्री वर्चुअल डेबिट कार्ड (फिजिकल कार्ड के लिए चार्ज लग सकता है)
- UPI, NEFT, IMPS फ्री है।
- मोबाइल ऐप काफी एडवांस और यूजर फ्रेंडली है।
यह अकाउंट किसके लिए बेस्ट: जो लोग 100% डिजिटल बैंकिंग चाहते हैं, और ब्रांच नहीं जाना चाहते उनके की लिए यह बेस्ट विकल्प हैं।
यह भी पढ़ें: Savings Account क्या है? फायदे, नुकसान और Best Account कैसे चुनें।
कौन सा बैंक आपके लिए सबसे अच्छा है?
आपके लिए कौन स बैंक सही है, यह आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। यह टेबल से समाजिए।
| जरूरत | बेस्ट बैंक |
| बड़ा ब्रांच नेटवर्क और भरोसा | SBI, PNB |
| डिजिटल बैंकिंग और तेज सर्विस | HDFC, ICICI, Axis |
| पूरी तरह ऑनलाइन अकाउंट | Kotak 811 |
| ग्रामीण इलाकों के लिए | SBI, PNB |
| शहरी युवाओं के लिए | HDFC, ICICI, Kotak |
Zero Balance Account खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
- Aadhaar Card (जरूरी)
- PAN Card (जरूरी)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (OTP वेरिफिकेशन के लिए)
- एड्रेस प्रूफ (Aadhaar से काम चल जाता है)
ज्यादातर बैंकों में अब Video KYC की सुविधा उपलब्ध है, तो आप घर बैठे Video KYC के द्वारा आसानी से अकाउंट खोल सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
- UPI क्या है? कैसे काम करता है? जाने आसान हिंदी में
- 30 की उम्र से पहले ये 7 फाइनेंशियल आदतें जरूर अपनाएं, जो जिंदगी भर काम आएंगी।
- छोटे-छोटे खर्चों से कैसे बचें? महीने के अंत में खुश रहने के 8 स्मार्ट टिप्स।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. क्या Zero Balance Account में कोई हिडन चार्ज होता है?
जवाब: नहीं, लेकिन कुछ सर्विसेज जैसे चेकबुक, SMS अलर्ट या लिमिट से ज्यादा ATM ट्रांजेक्शन पर चार्ज लग सकता है। अकाउंट खोलने से पहले बैंक की फीस स्ट्रक्चर जरूर चेक करें।
प्रश्न 2. क्या Zero Balance Account में लोन मिल सकता है?
जवाब: हां, अगर आपका अकाउंट 6 महीने से ज्यादा पुराना है और आपकी रेगुलर इनकम है, तो आप Personal Loan या Overdraft के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
प्रश्न 3. क्या Zero Balance Account को रेगुलर अकाउंट में बदल सकते हैं?
जवाब: हां, आप बैंक में रिक्वेस्ट करके अपने Zero Balance Account को रेगुलर सेविंग अकाउंट में अपग्रेड कर सकते हैं। इससे आपको ज्यादा फीचर्स मिलेंगे।
प्रश्न 4. क्या स्टूडेंट के लिए Zero Balance Account बेहतर है?
जवाब: बिल्कुल। स्टूडेंट्स के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि उन्हें मिनिमम बैलेंस की चिंता नहीं रहती और UPI, डिजिटल पेमेंट आसानी से कर सकते हैं।
प्रश्न 5. क्या Zero Balance Account में ब्याज मिलता है?
जवाब: हां, Zero Balance Account में भी आपको 2.5% से 4% तक का ब्याज मिल सकता है (यह बैंक to बैंक निर्भर करता है), लेकिन यह रेगुलर सेविंग अकाउंट से थोड़ा कम हो सकता है।
निष्कर्ष
Zero Balance Account आज के समय में एक बेहतरीन बैंकिंग सुविधा है, खासकर उन लोगों के लिए जो बिना किसी दबाव के बैंकिंग का फायदा उठाना चाहते हैं। अगर आप पहली बार अकाउंट खोल रहे हैं, स्टूडेंट हैं, या फिर आपकी इनकम अनियमित है, तो यह आपके लिए सबसे सही विकल्प हो सकता है।
SBI और PNB उन लोगों के लिए बेस्ट हैं, जो बड़ा नेटवर्क और भरोसेमंद सर्विस चाहते हैं। वहीं HDFC, ICICI और Axis Bank डिजिटल बैंकिंग के मामले में आगे हैं। अगर आप पूरी तरह से ऑनलाइन बैंकिंग चाहते हैं तो Kotak 811 एक शानदार विकल्प है।
हमारी राय में, आपको पहले अपनी जरूरतें समझनी चाहिए, जैसे कि क्या आपको ब्रांच सर्विस चाहिए, डिजिटल बैंकिंग प्राथमिकता है, या फिर ग्रामीण इलाके में रहते हैं, उसके बाद ही बैंक चुनें।
अंत में, यह याद रखें कि यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से है। बैंक चुनने से पहले उस बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट फीचर्स और चार्जेस जरूर चेक करें।







