UPI Payment Pending/Failed हो जाए तो क्या करें? Step-by-Step Guide
आज की डिजिटल दुनिया में UPI से पेमेंट करना उतना ही आसान हो गया है, जितना किसी को मैसेज भेजना। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि आपने पेमेंट की, पैसे अकाउंट से कट गए, लेकिन सामने वाले को पैसे नहीं मिले। या फिर ट्रांजैक्शन Pending में अटक जाता है। ऐसी स्थिति में घबराहट होना स्वाभाविक है।
क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है? दुकान पर खड़े हैं, बिल चुकाने के लिए UPI से पेमेंट किया, लेकिन वो “pending” दिखा रहा है या “failed” हो गया और अब दुकानदार कह रहा है, कि पैसे नहीं आए? इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि UPI Payment Pending या Failed होने पर आपको क्या करना चाहिए, आपके पैसे कैसे वापस आएंगे, और किससे शिकायत करनी है।
भारत में UPI ट्रांजैक्शन की संख्या हर महीने बढ़ती जा रही है। लेकिन साथ ही technical glitches, network issues, और system overload की वजह से failed transactions की संख्या भी बढ़ी है। अच्छी खबर यह है, कि RBI और NPCI (National Payments Corporation of India) ने इसके लिए clear guidelines बनाई हैं जो आपके पैसों की सुरक्षा करती हैं।
UPI Payment Pending या Failed क्यों होता है?
UPI payment pending या Failed होने के कई कारण हो सकते हैं। आइए इन्हें डीटेल मे समजते है,
Technical और Network Issues
खराब इंटरनेट कनेक्शन, Bank server down होना, या UPI infrastructure में maintenance की वजह से transaction बीच में अटक सकते है। खासकर festive season या sale के समय जब बहुत सारे लोग एक साथ पेमेंट्स करते हैं, तो server overload हो जाता है।
गलत जानकारी डालना
गलत UPI ID, गलत UPI PIN, या गलत Bank account details डालने से transaction immediately fail हो जाते है। इसलिए हमेशा payment confirm करने से पहले सभी जानकारी को double-check करें।
Insufficient Balance
अगर आपके linked bank account में पर्याप्त balance नहीं है, तो transaction automatically decline हो जाता है। कभी-कभी लोग अपना बैलन्स चेक नहीं करते, और पेमेंट्स करने की कोशिश करते हैं।
Bank या UPI App की समस्याएं
कभी-कभी बैंक की तरफ से technical issue होता है, या फिर आपकी UPI app में कोई bug हो सकता है। UPI PIN expire होना भी एक आम कारण है।
Daily Transaction Limit
सभी बैंक UPI payments के लिए daily और per-transaction limit तय करते हैं। अगर आप इस limit से ज्यादा amount transfer करने की कोशिश करेंगे तो transaction reject हो जाते है।
यह भी पढें: UPI ID कैसे बनाएं? आसान स्टेप्स में पूरी जानकारी
UPI Payment Failed होने पर आपके पैसों का क्या होता है?
यह सबसे important सवाल है। अगर आपका UPI payment fail हो जाता है, लेकिन पैसे अकाउंट से कट गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।
Automatic Reversal का नियम
RBI के guidelines के अनुसार, अगर कोई UPI transaction fail होता है और पैसे आपके account से debit हो गए हैं, तो वो पैसे automatically T+1 day (यानी अगले working day तक) आपके account में वापस आने चाहिए। ज्यादातर केसों में यह reversal 24 से 48 घंटे में हो जाता है।
जब पैसे वापस आते हैं तो आपके बैंक स्टेटमेंट में “UPI-REV” या “UPI-RET” लिखा हुआ दिखेगा।
Compensation का नियम
अगर bank या payment service provider T+1 day के भीतर आपके पैसे वापस नहीं करता है, तो RBI के नियम के अनुसार आपको ₹100 प्रति दिन का compensation मिलना चाहिए जब तक आपके पैसे वापस नहीं आ जाते।
UPI Payment Pending या Failed होने पर Follow करें ये Steps
Step 1: पहले 30-60 मिनट इंतजार करें।
अगर आपकी payment pending दिख रही है तो तुरंत घबराएं नहीं। कई बार network या processing delay की वजह से transaction में थोड़ा समय लगता है। पहले 30 से 60 मिनट इंतजार करें।
Step 2: Transaction Status Check करें।
अपने UPI app (Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM या कोई भी) में जाकर Transaction History देखें। वहां आपको transaction की current status दिखेगी, जैसे Pending, Processing, Failed, या Success।
अपने bank account का भी statement check करें यह देखने के लिए कि पैसे वाकई में debit हुए हैं या नहीं।
Step 3: 24 से 48 घंटे तक Wait करें।
अगर transaction failed दिख रहा है तो 24 से 48 घंटे (1-2 working days) तक इंतजार करें। ज्यादातर केसों में इस समय के अंदर automatic पैसा रिवर्स आपके खाते मे आ जाता है।
Step 4: अपने UPI App में Complaint Register करें।
अगर 48 घंटे बाद भी पैसे वापस नहीं आए हैं, तो अपने UPI app में complaint या dispute raise करें। यह process बहुत आसान है। यहा बताया गया है,
- अपने UPI app में Transaction History में जाएं।
- Failed या Pending transaction को select करें।
- “Report Issue” या “Raise Complaint” का option दिखेगा।
- Transaction details provide करें (UPI Transaction ID, date, amount)।
- Complaint submit करें और Complaint Reference Number (CRN) note कर लें।
Step 5: Bank से संपर्क करें।
अगर एप के द्वारा complaint resolve नहीं होती तो डायरेक्ट अपने बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करें या e-mail करें। उन्हें ट्रांजैक्शन की जानकारी प्रदान करें जैसे की,
- UPI Transaction ID
- Transaction की date और time
- Amount
- Receiver का UPI ID या account number
- CRN (अगर आपने पहले complaint की है तो)
Bank को RBI guidelines के अनुसार आपकी complaint investigate करनी होगी, और निर्धारित समय में समाधान करनी होगी।
Step 6: NPCI में Complaint File करें।
अगर आपका बैंक या UPI app provider 7-10 दिनों में समस्या का समाधान नहीं करता है, तो आप National Payments Corporation of India (NPCI) में complaint file कर सकते हैं।
NPCI UPI Complaint Number: 1800-120-1740 (यह 24×7 available है) या NPCI Email: upihelp@npci.org.in
आप NPCI की official website पर जाकर UPI Dispute Redressal Mechanism page पर भी online complaint register कर सकते हैं। आपको मिलेगा एक CRN जिससे आप अपनी complaint का status track कर सकते हैं।
Step 7: RBI Ombudsman से संपर्क करें (Last Resort)
अगर 30 दिनों के बाद भी आपकी complaint resolve नहीं होती है, तो आप RBI Banking Ombudsman या Ombudsman for Digital Transactions के पास जा सकते हैं। यह एक cost-free mechanism है, जो banking services में deficiency से related complaints resolve करता है।
RBI Ombudsman में complaint करने के लिए आप RBI की official website पर Grievance Redressal portal use कर सकते हैं, या plain paper पर written complaint भेज सकते हैं।
ज़रूरी बातें याद रखें।
- कभी भी एक ही transaction को बार-बार retry न करें।
अगर payment fail हो रहा है, तो थोड़ा इंतजार करें। बार-बार ट्राइ करने से fraud prevention measures trigger हो सकते हैं, और आपका account temporarily block हो सकता है। - हमेशा transaction की screenshot save करें।
Payment करते समय transaction ID, date, time, amount सबकी screenshot ले लें। यह complaint करते समय बहुत काम आती है। - अपनी UPI app को updated रखें।
पुरानी app version में bugs हो सकते हैं, जो transaction failure का कारण बन सकते हैं। - Strong internet connection use करें।
Public Wi-Fi का उपयोग ना करें, और पेमेंट करते समय स्थिर नेटवर्क कनेक्शन सुनिश्चित करें।
Failed UPI Transaction से कैसे बचें?
Prevention हमेशा cure से बेहतर होता है। इन टिप्स को फॉलो करके आप UPI payment failures से बच सकते हैं।
- Payment करने से पहले हमेशा प्राप्तकर्ता की जानकारी को verify करें।
- अपने अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखें।
- बैंक की daily transaction limits के बारे में जानकारी रखें।
- पीक आवर्स (त्योहारों का मौसम, सेल के समय) में ट्रांजैक्शन करने से बचें।
- अपना UPI PIN रेगुलर अपडेट करें और strong PIN रखें।
- SMS alerts enable करें ताकि हर transaction की instant notification मिले सके।
- सुरक्षित नेटवर्क इस्तेमाल करें, पब्लिक वाई-फाई से पेमेंट करने से बचें।
यह भी पढें:
- Zero Balance Account क्या है? भारत के टॉप 6 बैंक और कौन सा चुनें?
- Credit Card की 5 गलतियाँ जो CIBIL Score गिरा सकती हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1: UPI payment fail हो जाए तो पैसे कितने दिन में वापस आते हैं?
जवान: RBI के guidelines के अनुसार failed UPI transaction के पैसे T+1 day यानी अगले working day तक automatically reverse हो जाने चाहिए। ज्यादातर केसों में यह 24 से 48 घंटे में हो जाता है। कुछ cases में 5-7 working days भी लग सकते हैं।
Q2: अगर 48 घंटे बाद भी पैसे वापस नहीं आए तो क्या करें?
जवान: पहले अपने UPI app में complaint raise करें, फिर बैंक से संपर्क करें। अगर फिर भी issue resolve नहीं होता तो NPCI helpline 1800-120-1740 पर call करें या उनकी website पर complaint file करें।
Q3: क्या failed transaction के लिए मुझे कोई charges देने होंगे?
जवान: नहीं। Failed transaction के लिए कोई charges नहीं लगते। अगर पैसे debit हुए थे तो वो पूरे वापस आ जाएंगे बिना किसी deduction के।
Q4: NPCI में complaint करने के बाद कितने दिन में issue resolve होता है?
जवान: आमतौर पर NPCI में complaint register करने के बाद 3 से 7 working days में issue resolve हो जाता है। Complex cases में 7 से 15 दिन भी लग सकते हैं।
Q5: अगर गलत UPI ID पर पैसे transfer हो गए तो क्या वापस मिल सकते हैं?
जवान: यह थोड़ा पेचीदा है। अगर आपने खुद गलत UPI ID डाली है (customer error), तो पैसे तभी वापस आएंगे जब receiver agree करे। आप NPCI में complaint कर सकते हैं लेकिन अगर receiver cooperate नहीं करता और पैसे already withdraw कर चुका है तो recovery मुश्किल हो जाती है। इसलिए हमेशा payment करने से पहले जानकारी को verify करें।
निष्कर्ष
UPI payment pending या failed होना निश्चित रूप से निराशाजनक है, लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। RBI और NPCI ने आपके पैसों की सुरक्षा के लिए strong guidelines बनाई हैं। ज्यादातर failed transactions में पैसे automatically 24-48 घंटे में वापस आ ही जाते हैं।
सबसे महत्वपूर्ण है कि आप सही प्रक्रिया का पालन करें। पहले automatic reversal का इंतजार करें, फिर app में complaint करें, उसके बाद बैंक और NPCI से संपर्क करें। अपनी transaction details, screenshots, और CRN हमेशा सुरक्षित रखें।
याद रखें कि आपके पास अपने पैसों को वापस पाने का पूरा अधिकार है। अगर बैंक या payment provider निर्धारित समय में आपके पैसे वापस नहीं करता तो आप ₹100 प्रति दिन के मुआवजे के हकदार हैं। जरूरत पड़ने पर RBI Ombudsman का सहारा लें, जो एक cost-free और प्रभावी तंत्र है।
हमारी राय: Digital payments के इस युग में UPI एक बेहतरीन और सुरक्षित system है। थोड़ी सावधानी बरतें, अपनी UPI app को updated रखें, स्थिर इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करें, और transaction details verify करें। अगर कभी कोई समस्या आती भी है, तो उचित चैनलों के माध्यम से complaint करें और धैर्य रखें, आपके पैसे सुरक्षित हैं और वापस आएंगे।







