UPI AutoPay क्या है? चालू/बंद कैसे करें? आसान Step-by-Step तरीका जानिए।
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि SIP की payment मिस हो जाती है, बिजली का बिल भरना भूल जाते हैं, या OTT का subscription खत्म हो जाता है? और फिर कई बार late fees भरनी पड़ती है, या सर्विस बंद हो जाती है। अगर हां, तो UPI AutoPay आपके लिए एक बेहतरीन सोल्यूशन है। UPI का यह feature आपकी बार-बार आने वाली payments को automatic बना देता है।
लेकिन कई लोग इसे चालू तो कर देते हैं, पर जब जरूरत न हो तो बंद कैसे करें, यह नहीं जानते। Result? अनचाहे पैसे कटते रहते हैं और फिर परेशानी होती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि UPI AutoPay क्या है, कैसे काम करता है, और सबसे इम्पॉर्टन्ट UPI AutoPay कैसे चालू या बंद करें।
UPI AutoPay क्या है?
UPI AutoPay एक ऐसा फीचर है जो NPCI (National Payments Corporation of India) ने July 2020 में UPI 2.0 के साथ लॉन्च किया था। इसे e-mandate भी कहते हैं। यह आपको अपनी recurring payments (मतलब हर महीने या हर हफ्ते आने वाली payments) को automatic करने की सुविधा देता है।
एक बार आप इसे सेट-अप कर लें, तो आपको हर बार UPI PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ती। आपके बैंक से पैसे automatically debit हो जाते है, और payment समय पर हो जाती है।
UPI AutoPay का इस्तेमाल कहां होता है?
UPI AutoPay का इस्तेमाल हम हर उस जगह कर सकते है, जहा आपको हर हफ्ते या हर महीने पेमेंट करना हो। जैसे की यहा कुछ उदाहरण बताए गए है,
- Mobile और DTH recharge
- Electricity, gas और water bills
- Netflix, Amazon Prime, Hotstar जैसे OTT subscriptions
- Credit card bills
- Loan EMI payments
- Mutual Fund SIP
- Insurance premium
- FASTag recharge
यह भी पढें: UPI क्या है? कैसे काम करता है? जाने आसान हिंदी में
UPI AutoPay की Limit कितनी है?
सामान्य recurring payments के लिए UPI AutoPay की limit ₹15,000 प्रति transaction है बिना additional authentication के। December 2023 में RBI और NPCI ने कुछ specific categories के लिए यह limit बढ़ाकर ₹1,00,000 कर दी है।
Enhanced Limit वाली Categories:
- Credit Card Bill Payment
- Insurance Premium (Life, Health, LIC)
- Mutual Fund SIP
- Securities और Financial Services
महत्वपूर्ण नोट: ₹5,000 तक की transactions के लिए mandate setup के बाद कोई authentication नहीं चाहिए। लेकिन ₹5,000 से ऊपर की हर payment के लिए UPI PIN या OTP की जरूरत पड़ती है।
UPI AutoPay कैसे चालू करें?
UPI AutoPay चालू करना बेहद आसान है। सभी Popular UPI apps में यह process लगभग एक जैसा है। यहां हम तीन main apps के steps बता रहे हैं।
Paytm में UPI AutoPay कैसे चालू करें?
- Paytm app खोलें और ऊपर left corner में Profile icon पर tap करें।
- UPI & Payment Settings में जाएं।
- UPI Automatic Payments पर click करें।
- Setup New option select करें।
- जो service चाहिए वो चुनें (Bill Payment, Recharge, OTT आदि)।
- अपनी details भरें (customer ID, mobile number)।
- Payment mode में UPI AutoPay select करें।
- Amount और frequency (monthly, weekly) set करें।
- अपना UPI PIN डालकर mandate approve करें।
Google Pay में UPI AutoPay कैसे चालू करें?
- Google Pay app खोलें।
- ऊपर right corner में Profile picture पर tap करें।
- Autopay option में जाएं।
- Pending tab में जाकर merchant का request देखें।
- Mandate details check करें।
- UPI PIN enter करके approve करें।
PhonePe में UPI AutoPay कैसे चालू करें?
- PhonePe app open करें।
- Profile section में जाएं।
- Autopay & Mandates select करें।
- जो service add करनी है उसे choose करें।
- Amount, frequency और start date set करें।
- UPI PIN डालकर confirm करें।
UPI AutoPay कैसे बंद करें?
अगर आपको किसी service की जरूरत नहीं रही या आप manually payment करना चाहते हैं, तो UPI AutoPay को बंद करना बहुत जरूरी है। वरना हर महीने आपके पैसे कटते रहेंगे।
Paytm में UPI AutoPay कैसे बंद करें?
- Paytm app खोलें और Profile icon पर tap करें।
- UPI & Payment Settings में जाएं।
- Automatic Payments पर click करें।
- जिस mandate को बंद करना है उसे select करें।
- नीचे scroll करके Cancel Automatic Payment पर tap करें।
- और फिर Confirm करें।
Note: आप चाहें तो mandate को permanently cancel करने की बजाय temporarily Pause भी कर सकते हैं।
Google Pay में UPI AutoPay Cancel कैसे करें?
- Google Pay app open करें।
- Right corner में Profile picture tap करें।
- Autopay section में जाएं।
- Live tab में active mandates दिखेंगे।
- जिसे बंद करना है उस mandate पर tap करें।
- Revoke या Cancel option चुनें।
- UPI PIN enter करके confirm करें।
PhonePe में AutoPay Deactivate कैसे करें?
- PhonePe app खोलें।
- Profile में जाकर Autopay & Mandates select करें।
- Active mandates की list में से जो बंद करना है उसे चुनें।
- Cancel Mandate या Revoke पर click करें।
- UPI PIN डालें और confirm करें।
यह भी पढें: UPI Payment Pending/Failed हो जाए तो क्या करें? Step-by-Step Guide
UPI AutoPay के फायदे क्या हैं?
1. कभी Payment मिस नहीं होती: Due dates भूलने का tension खत्म। सब कुछ automatic हो जाता है।
2. Late Fees से बचाव: समय पर payment होने से कोई penalty नहीं लगती।
3. हर बार PIN डालने की झंझट नहीं: छोटी amounts के लिए बार-बार UPI PIN नहीं डालना पड़ता।
4. पूरा Control आपके हाथ में: कभी भी pause या cancel कर सकते हैं। Amount limit भी set कर सकते हैं।
5. Secure और Safe: NPCI और RBI के guidelines के तहत काम करता है।
6. Free Service: UPI AutoPay setup या use करने का कोई charge नहीं है।
2025 में UPI AutoPay के नए नियम
August 2025 से NPCI ने कुछ नए rules लागू किए हैं, जो users को जानने चाहिए। AutoPay mandates अब सिर्फ non-peak hours में execute होंगे। हर mandate के लिए 1 main attempt और 3 retries (कुल 4 attempts) की सुविधा है।
UPI में Important Changes:
- Balance check करने की daily limit 50 बार per app
- Linked bank accounts देखने की limit 25 बार per day
- FASTag, NCMC और wallets जैसी specific categories के लिए 24-hour pre-debit notification की जरूरत नहीं। ये payments instantly हो जाती हैं।
UPI AutoPay में किन बातों का ध्यान रखें?
- Regular Check करें: महीने में एक बार अपने active mandates जरूर check करें।
- Sufficient Balance रखें: AutoPay के due date से पहले अपने लिंक बैंक खाते में पर्याप्त balance रखें, वरना payment fail हो जाएगी।
- Unwanted Mandates बंद करें: जो services इस्तेमाल नहीं कर रहे, उनके mandates तुरंत cancel कर दें।
- Notifications ON रखें: Payment alerts और notifications हमेशा enable रखें ताकि पता रहे कब पैसे कटे।
- Details Double-Check करें: Setup करते समय amount, frequency और merchant details ध्यान से check करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. क्या UPI AutoPay सुरक्षित है?
जवाब: हां, बिल्कुल। यह RBI और NPCI के guidelines के तहत काम करता है। हर mandate setup के समय UPI PIN की जरूरत होती है, और आप कभी भी इसे cancel कर सकते हैं।
Q2. क्या UPI AutoPay का कोई charge लगता है?
जवाब: नहीं, UPI AutoPay को enable या use करने का कोई charge नहीं है। यह पूरी तरह free service है।
Q3. अगर account में balance कम हो तो क्या होगा?
जवाब: अगर payment के समय account में पर्याप्त balance नहीं है, तो transaction fail हो जाएगी। आपको notification मिलेगा और आप manually payment भी कर सकते हैं।
Q4. क्या मैं एक बार में कितने mandates बना सकता हूं?
जवाब: इसकी कोई fix limit नहीं है, लेकिन यह आपके bank और UPI app पर depend करता है। आप multiple services के लिए अलग-अलग mandates भी बना सकते हैं।
Q5. क्या cancelled mandate को दोबारा activate किया जा सकता है?
जवाब: हां, अगर आपने कोई mandate cancel कर दिया है, तो आप उसी service के लिए नया mandate फिर से setup कर सकते हैं।
यह भी पढें:
- UPI ID कैसे बनाएं? आसान स्टेप्स में पूरी जानकारी
- Savings Account क्या है? फायदे, नुकसान और Best Account कैसे चुनें।
- Zero Balance Account क्या है? भारत के टॉप 6 बैंक और कौन सा चुनें?
- Credit Card की 5 गलतियाँ जो CIBIL Score गिरा सकती हैं।
निष्कर्ष
UPI AutoPay आज के digital India में एक बेहद जरूरी और convenient feature है। यह न सिर्फ आपका समय बचाता है, बल्कि payments miss होने का tension भी खत्म कर देता है। Netflix से लेकर mutual fund SIP तक, सब कुछ automatic हो जाता है।
लेकिन याद रखें, जितना जरूरी इसे चालू करना है, उतना ही जरूरी है अपने mandates को समय-समय पर check करना और unwanted mandates को बंद करना। Financial discipline के लिए यह बहुत important है।
हमारी राय में हर UPI user को अपने regular bills और subscriptions के लिए AutoPay जरूर setup करना चाहिए। लेकिन साथ ही monthly review की आदत भी डालें। इससे आपका budget control में रहेगा और अनचाहे खर्चों से बचेंगे।







