बिना ATM Card के UPI PIN Reset करने के 3 आसान तरीके।
डिजिटल पेमेंट के इस दौर में UPI हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। लेकिन कई बार होता क्या है, कि लंबे समय तक UPI PIN इस्तेमाल न करने पर वो याद नहीं रहता। और जब जरूरत पड़ती है, तो परेशानी होती है।
अब सवाल यह है कि अगर आपका ATM Card घर पर नहीं है या खो गया है, तो क्या UPI PIN reset नहीं कर सकते? जवाब है, बिल्कुल कर सकते हैं। आजकल ज्यादातर UPI Apps में बिना कार्ड के भी PIN reset करने का option मिल जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको step-by-step बताएंगे कि बिना ATM Card के UPI PIN कैसे reset करें, किन Apps में यह सुविधा है, और क्या सावधानियां रखनी चाहिए।
UPI PIN भूलना क्यों आम बात है?
NPCI के डाटा अनुसार के भारत में 2025 तक लगभग 50 करोड़ से ज्यादा लोग UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन जो लोग नियमित रूप से UPI से payment नहीं करते या फिर कई bank accounts अलग अलग apps में जोड़े हुए हैं, उनके लिए हर account का PIN याद रखना मुश्किल हो जाता है।
खासकर अगर आपने कभी कभार इस्तेमाल होने वाले bank account को UPI से link किया है, तो महीनों बाद जब payment करनी हो, तब UPI PIN भूलना स्वाभाविक है।
पहले के समय में UPI PIN reset करने के लिए Debit Card का last 6 digit और expiry date जरूरी होते थे। लेकिन अब ज्यादातर UPI apps में बिना कार्ड के भी reset करने का तरीका आ चुका है।
यह भी पढ़ें: UPI Fraud से कैसे बचें? हर तरह की धोखाधड़ी को समझें और सुरक्षित रहे।
बिना ATM Card के UPI PIN Reset कैसे करें?
यहां हम आपको तीन popular तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप बिना ATM Card के UPI PIN reset कर सकते हैं।
1. UPI App में “Forgot PIN” Option का इस्तेमाल करें।
ज्यादातर UPI apps जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM में अब “Forgot UPI PIN” या “Reset UPI PIN” का option मिलता है। यह process कुछ इस तरह काम करता है।
- अपनी UPI app खोलें और उस bank account को select करें जिसका UPI PIN भूल गए हैं।
- “Forgot PIN” या “Reset PIN” पर click करें।
- आपको OTP verify करना होगा, जो की आपके registered mobile number पर आएगा।
- OTP डालने के बाद आपसे नया 4 या 6 digit का UPI PIN set करने को कहा जाएगा।
- Confirm करें और बस, नया PIN active हो जाएगा।
ध्यान दें: यह तरीका सिर्फ उन्हीं banks के लिए काम करता है जो OTP-based PIN reset को support करते हैं। हर bank का infrastructure और नियम अलग होते है।
2. Net Banking या Mobile Banking App का इस्तेमाल करें।
अगर आपकी bank की खुद की mobile banking app है (जैसे SBI YONO, HDFC Mobile Banking, ICICI iMobile, Axis Mobile), तो आप वहां जाकर भी UPI PIN reset कर सकते हैं।
Steps:
- अपनी bank की mobile banking app में login करें।
- “UPI” या “Payments” section में जाएं।
- वहां “Reset UPI PIN” या “Change UPI PIN” का option मिलेगा।
- Registered mobile number पर OTP आएगा।
- OTP verify करके नया PIN set कर लें।
इस तरीके में भी ATM Card की जरूरत नहीं होती, क्योंकि आप पहले से ही bank account में logged in हैं।
3. BHIM App का इस्तेमाल करें। (NPCI का Official App)
BHIM (Bharat Interface for Money) NPCI का official UPI app है। इसमें भी बिना debit card के UPI PIN reset करने की सुविधा है, खासकर अगर आपका Bank इसे support करता है।
- BHIM app खोलें और bank account select करें।
- “Forgot UPI PIN” option पर tap करें।
- Mobile number verification के बाद OTP आएगा।
- OTP डालकर नया PIN set करें।
यह तरीका खासतौर पर सरकारी banks और बड़े private banks में अच्छे से काम करता है।
यह भी पढ़ें: UPI ID कैसे बनाएं? आसान स्टेप्स में पूरी जानकारी
किन Banks में यह सुविधा उपलब्ध है?
सभी banks अभी तक OTP-based UPI PIN reset को support नहीं करते। लेकिन 2025 तक ज्यादातर major banks यह सुविधा दे रहे हैं, जैसे की,
- State Bank of India (SBI)
- HDFC Bank
- ICICI Bank
- Axis Bank
- Kotak Mahindra Bank
- Yes Bank
- Bank of Baroda
- PNB (Punjab National Bank)
अगर आपका bank छोटा है, या cooperative bank है, तो हो सकता ह, कि आपको ATM Card की जरूरत पड़े। ऐसे में bank के customer care से पहले confirm कर लें।
अगर बिना Card के Reset नहीं हो रहा तो क्या करें?
कई बार technical issue या bank policy के कारण बिना ATM Card के UPI PIN reset नहीं होता। ऐसे में आप,
- Bank की customer care को call करें, और बताएं कि आपका UPI PIN reset नहीं हो रहा।
- वे आपको alternative method बता सकते हैं, या फिर branch visit की सलाह दे सकते हैं।
- कुछ banks में आधार-based authentication से भी UPI PIN बनाया, या reset किया जा सकता है।
अगर आपके पास debit card है लेकिन घर पर नहीं है, तो आप bank app से virtual debit card भी देख सकते हैं, जिसमें debit card details मिल जाती हैं।
UPI PIN Reset करते समय क्या सावधानियां रखें?
- सिर्फ official UPI apps या bank apps का इस्तेमाल करें, third-party apps से बचें।
- OTP किसी से भी share न करें, यहां तक कि bank वाले भी कभी OTP नहीं मांगते।
- नया PIN strong रखें, आसान dates या repeated numbers से बचें।
- PIN set करने के बाद एक small transaction करके check कर लें।
- अगर आपको संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत UPI account को block करें और bank को inform करें।
यह भी पढ़ें:
— UPI Payment Pending/Failed हो जाए तो क्या करें? Step-by-Step Guide
— गलत नंबर पर UPI Payment हो गया? पैसे वापस पाने के 5 आसान तरीके
— UPI AutoPay क्या है? चालू/बंद कैसे करें? आसान Step-by-Step तरीका जानिए।
— UPI Lite क्या है, कैसे काम करता है? UPI Lite Complete Setup Guide Hindi
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q1: क्या बिना ATM Card के UPI PIN reset हो सकता है?
जवाब: हां, अब ज्यादातर UPI apps और bank apps में OTP-based PIN reset की सुविधा आ गई है। लेकिन यह आपके bank पर निर्भर करता है, कि वो इस feature को support करता है या नहीं।
Q2: UPI PIN reset करने में कितना समय लगता है?
जवाब: आमतौर पर 2-3 मिनट में ही नया PIN set हो जाता है। OTP verification के बाद तुरंत नया UPI PIN active हो जाता है।
Q3: क्या हर UPI app में बिना ATM card के PIN reset कर सकते हैं?
जवाब: नहीं, यह facility सभी apps में नहीं है। Google Pay, PhonePe, और Paytm जैसी बड़ी apps में यह option है, लेकिन कुछ छोटे apps में अभी भी card की जरूरत पड़ सकती है।
Q4: अगर मेरा mobile number बदल गया है, तो क्या करूं?
जवाब: पहले अपना mobile number bank में update करवाएं, फिर UPI PIN reset करें। बिना registered mobile number के यह process नहीं हो सकता।
Q5: क्या UPI PIN और ATM PIN एक ही होते हैं?
जवाब: नहीं, UPI PIN और ATM PIN अलग अलग होते है। UPI PIN आप खुद set करते हैं, और यह सिर्फ UPI payments के लिए होता है।
निष्कर्ष
UPI PIN भूल जाना कोई बड़ी समस्या नहीं है, खासकर अब जब बिना ATM Card के भी इसे आसानी से reset किया जा सकता है। ज्यादातर popular UPI apps और bank apps में OTP based verification से आप तुरंत नया PIN set कर सकते हैं।
बस ध्यान रखें कि हमेशा official apps का ही इस्तेमाल करें, OTP किसी के साथ share न करें, और अगर कोई दिक्कत आए, तो अपने bank के customer care से contact करें। अगर आपका bank अभी तक यह सुविधा नहीं देता, तो net banking या branch visit भी एक option है। डिजिटल payment को सुरक्षित और आसान बनाए रखने के लिए अपनी जानकारी updated रखें।







