About Us
नमस्ते! 🙏🏻 Rupeeyo.in में आपका स्वागत है, एक ऐसा हिंदी फाइनेंस ब्लॉग, जिसका उद्देश्य है पर्सनल फाइनेंस, निवेश, शेयर मार्केट, बैंकिंग और ऑनलाइन कमाई से जुड़ी जटिल बातों को आसान भाषा में समझाना।
आज के डिजिटल युग में हर व्यक्ति पैसा कमाना चाहता है, लेकिन उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है पैसे को सही तरीके से संभालना, बचाना और बढ़ाना। दुर्भाग्य से, भारत में आज भी फाइनेंस से जुड़ी अधिकतर जानकारी अंग्रेज़ी या कठिन शब्दों में उपलब्ध है, जिसे समझना आम लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है।
Rupeeyo.in इसी समस्या का समाधान है।
Rupeeyo क्या है?
Rupeeyo.in एक स्वतंत्र हिंदी फाइनेंस और मनी-एजुकेशन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको निम्न विषयों पर सटीक, रिसर्च-आधारित और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
- पर्सनल फाइनेंस (Personal Finance)
- स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड
- बैंकिंग और UPI से जुड़ी जानकारी
- लोन, क्रेडिट कार्ड और EMI
- सेविंग, टैक्स और फाइनेंशियल प्लानिंग
- ऑनलाइन कमाई और साइड इनकम आइडियाज़ (MMO)
हमारा लक्ष्य है कि हर भारतीय, चाहे वह छात्र हो, नौकरीपेशा हो या बिज़नेस ओनर, फाइनेंस को आत्मविश्वास के साथ समझ सके।
Rupeeyo की शुरुआत कैसे हुई?
भारत में लाखों लोग आज भी इन सवालों से जूझ रहे हैं।
- निवेश कैसे शुरू करें?
- म्यूचुअल फंड सुरक्षित हैं या नहीं?
- सही बैंक अकाउंट या UPI ऐप कौन-सा है?
- लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाएँ?
- पैसे बचाने और बढ़ाने का सही तरीका क्या है?
इन सभी सवालों के जवाब बिखरे हुए, अधूरे या बहुत तकनीकी होते हैं। इसीलिए Rupeeyo की शुरुआत हुई, ताकि फाइनेंस को आसान, ईमानदार और उपयोगी बनाया जा सके।
हम “जल्दी अमीर बनो” जैसे झूठे वादों में विश्वास नहीं करते। हम लॉन्ग-टर्म सोच, सही जानकारी और समझदारी भरे फैसलों को बढ़ावा देते हैं।
Founder और Author के बारे में
✍️ Dharmendra (Founder & Author – Rupeeyo.in)
मेरा नाम धर्मेंद्र है और मैं अहमदाबाद, गुजरात में रहता हूँ। मैं 2019 से स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहा हूँ, और इन वर्षों में मैंने फाइनेंस के कई पहलुओं को प्रैक्टिकल तरीके से सीखा है।
मेरी विशेषज्ञता।
- पर्सनल फाइनेंस
- स्टॉक मार्केट और SIP
- म्यूचुअल फंड निवेश
- बैंकिंग और UPI सिस्टम
- लोन और फाइनेंशियल प्लानिंग
मैंने देखा है, कि सही जानकारी न होने की वजह से लोग।
- गलत स्कीम में पैसा लगा देते हैं।
- बिना समझे लोन ले लेते हैं।
- निवेश से डरने लगते हैं।
इसी अनुभव ने मुझे Rupeeyo शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
मेरा उद्देश्य है – अपने अनुभव और ज्ञान को सरल हिंदी में शेयर करना, ताकि दूसरे लोग वही गलतियाँ न दोहराएँ जो मैंने या दूसरों ने की हैं।
हमारा विज़न (Vision)
हमारा विज़न है – भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी फाइनेंस ब्लॉग बनना, जहाँ लोग बिना डर और भ्रम के अपने पैसों से जुड़े फैसले ले सकें।
हम चाहते हैं कि आने वाले वर्षों में Rupeeyo
- नए निवेशकों का पहला फाइनेंस गाइड बने
- हिंदी पाठकों के लिए फाइनेंस की “Go-To Website” बने
- Financial Literacy को गाँव-गाँव तक पहुँचाए
हमारा मिशन (Mission)
- जटिल फाइनेंस टॉपिक्स को सरल हिंदी में समझाना।
- गलत जानकारी और फाइनेंस फ्रॉड से लोगों को बचाना।
- निवेश को सट्टा नहीं, स्मार्ट डिसीजन बनाना।
- Real-Life Examples और Practical Knowledge देना।
- Beginners के लिए Step-by-Step गाइड बनाना।
Rupeeyo.in पर आपको क्या मिलेगा?
1️⃣ पर्सनल फाइनेंस गाइड – बजट बनाना, सेविंग बढ़ाना, इमरजेंसी फंड, इंश्योरेंस और टैक्स प्लानिंग।
2️⃣ निवेश (Investment) – स्टॉक मार्केट, SIP, म्यूचुअल फंड, लॉन्ग-टर्म वेल्थ बिल्डिंग।
3️⃣ बैंकिंग और UPI – बैंक अकाउंट, UPI ऐप्स, डिजिटल पेमेंट, ATM, KYC और सिक्योरिटी टिप्स।
4️⃣ लोन और क्रेडिट – होम लोन, पर्सनल लोन, बिज़नेस लोन, क्रेडिट कार्ड और CIBIL स्कोर।
5️⃣ ऑनलाइन कमाई (Make Money Online) – साइड हसल, ऑनलाइन इनकम आइडियाज़ और डिजिटल अवसर बिना झूठे दावों के।
हमारी कंटेंट पॉलिसी
Rupeeyo पर प्रकाशित हर लेख।
- रिसर्च-आधारित होता है।
- आसान और साफ भाषा में लिखा जाता है।
- पाठकों के हित को प्राथमिकता देता है।
- किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट को जबरदस्ती प्रमोट नहीं करता।
⚠️ ध्यान दें: हम SEBI-Registered Investment Advisor नहीं हैं। हमारा कंटेंट केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। किसी भी निवेश से पहले अपनी रिसर्च या एक्सपर्ट से सलाह ज़रूर लें।
हम आपसे क्या उम्मीद करते हैं?
अगर आप।
- फाइनेंस सीखना चाहते हैं।
- निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं।
- पैसे को लेकर कॉन्फिडेंट बनना चाहते हैं।
तो Rupeeyo.in आपके लिए एक दम सही जगह है। आप हमारे आर्टिकल्स पढ़ें, शेयर करें और सवाल पूछें, क्योंकि सीखना और सिखाना ही Rupeeyo.in की असली पहचान है।
चलिए साथ मिल कर “Finance Ko Easy Banaye”. और अधिक जानकारी या कोई सवाल के लिए हमें संपर्क करें।
